भीषण गर्मी और लू में बिना काम के सुबह दस बजे से चार बजे तक घर से नहीं निकले -बीडीओ
गया, मई 21 -- गया जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और जानलेवा लू को देखते हुए इमामगंज बीडीओ संजय कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग बिना जरूरी काम के सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलें। जरूरी कार्य सुबह या देर शाम में निपटाएं। बाहर निकलने पर साथ में पानी रखें, अधिक मात्रा में पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करें। वहीं इमामगंज सीएचसी और उपस्वास्थ्य केंद्रों में लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट जारी : भीषण लू को लेकर प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील यह भी पढ़ें- जिले में भीषण तपिश का कहर जारी, पारा 43 डिग्री के पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.