लखनऊ, मार्च 18 -- प्रदेश में भीषण गर्मी व लू के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने इस संबंध में बुधवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में उपलब्ध समस्त पेयजल स्त्रोतों जैसे बांध, जलाशय एवं नदियों आदि में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिले के संबंधित स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट पर रखा जाए। प्रदेश में स्थापित पाइप पेयजल योजनाओं के माध्यम से नियमित आपूर्ति तय कराई जाए। सार्वजनिक तथा सरकारी परिसरों जैसे तहसील, थाना, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि में घड़े रखवाकर य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.