गढ़वा, अप्रैल 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लू और गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गर्मी की वजह से सुबह 9 बजे के बाद से ही लोग घर में दुबक रहे हैं। वहीं देर शाम गर्म हवा से लोग परेशान है। शाम के समय भी लू से बचने के लिए लोगों के चेहरे पर गमछा देखा जा रहा है। हाल यह है कि गर्म हवा से पशु पक्षियों को भी काफी परेशानी हो रही है। गर्मी की तपिश बढ़ते ही लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने लगे हैं। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार उसका सीधा असर सदर अस्पताल के ओपीडी में दिख रहा है। जहां सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसीन, शिशु रोग और त्वचा विभाग में देखी जा रही है।...