भीषण गर्मी और लू का कहर, बेहाल हुए पशु, दूध उत्पादन में आई गिरावट
लखीसराय, मई 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सुबह होते ही आसमान से बरसती आग और दोपहर में चलने वाली तेज गर्म हवा ने इंसानों के साथ साथ मवेशियों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। भीषण गर्मी के कारण इसका असर पशुओं की सेहत पर पड़ रहा है जिससे दुग्ध उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आई है। एक तरफ जहां पशु बीमार पड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भूसा और चारे की कीमत भी आसमान छू रही है जिसके कारण दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों की कमर तोड़ दी है। बढ़ते तापमान के कारण दुधारू पशुओं विशेषकर अच्छी नस्ल की गायों और भैंसों की भूख काफी कम हो गई है। यह भी पढ़ें- कैमूर में भीषण गर्मी व तीखी धूप से लोगों का जनजीवन बेहाल पशुपालकों के अनुसार जो गाय पहले दोनों समय मिलाकर 15 से 20 लीटर दूध देती थी वह अब घटकर 12...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.