सिमडेगा, मई 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से बेहाल है जनता, जनजीवन अस्त-व्यस्तगर्मी का तापमान गुरुवार को सिमडेगा का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवा के कारण दिनभर लोग बेहाल नजर आए। वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर क्षेत्र में प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। जबकि ग्रामीण इलाकों में सात से आठ घंटे तक बिजली बाधित रहने की शिकायत सामने आ रही है। कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसे बदलने में सप्ताहों और कई बार महीनों तक का समय लग रहा है। इससे ग्रामीणों को अंधेरे और पेयजल संकट जैसी समस्याओं का सामना करना ...