भीषण गर्मी और बिजली कटौती से छूटा पसीना
हापुड़, जून 26 -- भीषण गर्मी के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती लोगों का पसीना छुड़ा रही है। लोकल फाल्ट की वजह से मोदीनगर रोड स्थित बिजली घर के आवास विकास फीडर की सप्लाई बुधवार की देर शाम से शुरू होकर गुरूवार की सुबह तक जारी रही। ऐसे में लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। रातभर लोगों को छतों पर रात गुजारनी पड़ी। बुधवार की देर शाम से मेरठ रोड स्थित आवास विकास फीडर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात को लाइनों में फाल्ट होने के कारण कई बार आधा-आधा घंटे के लिए बिजली गुल हुई। इसके बाद देर रात फिर बिजली की आंख मिचौली शुरू हुई। पूरी रात बिजली की स्थिति यहीं रही, जिस कारण आवास विकास कालोनी, गांधी बिहार, संजय बिहार, कृष्णा बिहार, सर्वोदय कालोनी, पंचशील कालोनी, पंचवटी, वैशाली कालोनी, हर्ष बिहार, राजीव एन्कलेव आदि में बिजली सप्लाई बंद हो गई।कई जगह लोगों के इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.