रुडकी, जून 27 -- झबरेड़ा, संवाददाता। बारिश नहीं होने से किसानों को नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उनकी लागत बढ़ रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कृषि नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि 20 जून तक मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इसी उम्मीद में उन्होंने समय से पहले धान की रोपाई कर दी थी, ताकि फसल समय पर तैयार हो सके, लेकिन बारिश न होने के कारण अब उन्हें भीषण गर्मी में खेतों में रहकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और बारिश की कमी से किसान परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...