बांका, अप्रैल 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण जिले में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं सदर अस्पताल बांका के ओपीडी में इन दिनों आने वाले मरीजों में करीब 90 प्रतिशत लोग डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझते हुए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसी स्थिति के कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। जबकि सुबह होते ही सूर्य की तपिश अपना असर दिखाने लगती है। सुबह 8 बजे के बाद ही वातावरण पूरी तरह गर्म हो जाता है और दोपहर तक स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, अस्पताल में बढ़े लू के मरीज ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार शन...