लातेहार, जून 16 -- बेतला प्रतिनिधि। इनदिनों क्षेत्र में उमसभरी गर्मी और तापमान के तल्ख तेवर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं हैं। उमस और गर्मी दोनों के बढ़ने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। हालांकि गतदिनों हुई हल्की बारिश से एक- दो दिन के लिए लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली थी,पर बाद में तापमान के तल्ख तेवर और उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना काफी मुश्किल कर दिया। क्योंकि गर्मी और उमस दोनों के बढ़ने से न तो लोगों को दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही वे रात में ठीक से सो पा रहे हैं। ऐसे में बेरहम बिजली विभाग भी पावर कट के जरिए लोगों पर कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।ऐसे यह भी पढ़ें- 40 डिग्री के पार तापमान, गर्मी से बेहाल लोग में लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश आने का बेसब्री से इंतजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान...