लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में इन दिनों भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जाम ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और उमस भरी गर्मी ने लोगों को पूरी तरह बेहाल कर रखा है। ऐसे हालात में जब लोगों को राहत की जरूरत है, तब शहर की सड़कों पर लगने वाला जाम उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। दोपहर के समय तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। खासकर बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों और संकरी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें आम बात हो गई हैं। यह भी पढ़ें- पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल जाम के कारण न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों की सेहत पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ----बाजार में कहीं नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.