बागपत, अप्रैल 27 -- पारा चढ़ने के साथ ही बढ़ रही बिजली की खपत से जिले में रखे ट्रांसफार्मरों की जान भी खतरे में है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में शामिल ये ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो चुके हैं। छोटे और बड़े ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक सप्लाई दे रहे हैं। इस वजह से ट्रिपिंग शुरू हो गई है। लोड और अधिक हुआ तो यह ट्रांसफार्मर फुंकेंगे और अलग-अलग इलाकों में बिजली संकट गहराएगा।बिजली विभाग के इंजीनियरों ने भी जगह-जगह रखें काफी ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड माना है। अब भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है। घरों में एसी-कूलर, फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर सीधा लोड पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी: संडे को 265 मेगावाट बिजली की रही डिमांड जिले में 250 केवीए से लेकर 630 केवीए की क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों समेत संस्थानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.