भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, 41 के पार तापमान
गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी, उमस और जानलेवा लू लगातार लोगों की परेशान कर रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आग उगलती धूप लोगों की तबीयत बिगाड़ रही है। दिनभर गर्म हवाओं के चलने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में शहर से गांव तक की मुख्य सड़कें और हाट-बाजारों में चुनिंदा लोग ही नजर आ रहे हैं। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। ग्राहक नहीं होने से दुकानदारों का व्यवसाय भी ठप पड़ रहा है। कामकाजी के लिए आफत की गर्मीबुजुर्ग से लेकर बच्चे भी भीषण गर्मी और उमस से परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित महिलाओं को गर्मी और उमस दैनिक काम में परेशानी पैदा कर रही है। बेजुबान भी गर्मी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.