गोड्डा, जून 11 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही गोड्डा समेत आसपास के इलाके में में आसमान पर घने बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- बांका : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहतगर्मी से राहत बादलों की वजह से दिनभर सुहानी हवा चलती रही, हवा में गर्मी नहीं थी, पूर्व की तुलना में ठंडी हवा से लोगों को काफी राहत हुई। तेज धूप नहीं निकलने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि दोपहर बाद थोड़ी धूप निकली, लेकिन तपिश नहीं थी। बीते कई दिनों से गोड्डा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था। यह भी पढ़ें- बांका : मौसम का बदला मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीदसामान्य जीवन पर प्रभाव दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही क...