रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। बाहर निकलने वाले अधिकांश लोग चेहरे को दुपट्टे, गमछे या कैप से ढककर धूप से बचाव करते नजर आए। गर्मी के साथ बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम रही, जबकि रात में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान घरों में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकते नजर आए। इससे लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानिक अजित सिंह नैन के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 3...