भीषण गर्मी और उमस से बढ़े डिहाईड्रेशन, उल्टी दस्त के मरीज
गाजीपुर, जून 25 -- अभिषेक सिंह। गाजीपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहतर दिखने लगा है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या सहित डिहाईड्रेशन और पेट दर्द से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ही बचाव के लिए भी सुझाव दे रहे है।
बुखार और डिहाइड्रेशन की बढ़ती संख्या ओपीडी में मौजूद वरिष्ठ फिजिशियन डा. नारायण पाण्डेय ने बताया कि सबसे अधिक मरीज बुखार, वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे। कहा कि लगातार पड़ रही तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में इसका खतरा अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.