भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल ,अभी राहत नहीं
गोपालगंज, जून 24 -- गोपालगंज। जिले में पिछले 11 दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात में चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को 47 डिग्री जैसी तपिश महसूस हुई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: दक्षिण में गर्मी और लू, उत्तर में आंधी-पानी की चेतावनी; बिहार में मौसम का हालगर्मी और उमस का असर दिनभर उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया, वहीं देर रात तक घरों और गलियों में गर्मी का असर बना रहा। शहर के व्यवसायियों का कहना है कि दोपहर में बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है। तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। शाम ढलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.