सीतापुर, जून 3 -- केसरीगंज, संवाददाता। केसरीगंज फीडर पर पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं लाइन अनुरक्षण कार्य की वजह से बुधवार की सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लहरपुर टाउन ने कटौती की सूचना पहले ही दे दी थी। साथ ही उपभोक्ताओं को पेयजल आदि की व्यवस्था करने की अपील भी की थी। हालांकि निर्धारित समय के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगभग सात घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि गर्मी...