भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुसीबत, हीट स्ट्रोक के खतरे को लेकर अलर्ट
मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। जो लोग किसी बेहद जरूरी काम से बाहर निकल भी रहे हैं, वे चेहरे को रुमाल या गमछे से ढककर चल रहे हैं, लेकिन फिर भी चंद मिनटों में उनके कपड़े पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। हालांकि, पिछले तीन दिनों की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस के कारण लोगों को इससे कहीं अधिक गर्मी का अहसास हुआ।
मंदी का साया, बढ़ी शीतल पेयों की मांग गर्मी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय अधिकांश दुकानें ग्राहकों का इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.