जामताड़ा, मई 27 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही भीषण गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन जामताड़ा जिले में पेयजल संकट के दृष्टिगत गंभीर एवं संवेदनशील है। मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल समस्या के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर जिले के दोनों निकायों के शहरी क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर पियाऊ की व्यवस्था की गई है। ताकि गर्मी के मौसम में आमजनों, राहगीरों, श्रमिकों आदि को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी पियाऊ केंद्रों पर नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- दुलमी प्रखंड कार्यालय में प्याऊ का उद्घाटन साथ हीं साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखेंगे। जिले के सभी कार्यालय प्रधानों को ड...