भीषण गर्मी एवं प्रचंड धूप से तप रहा मुंगेर, हल्की बारिश ने दी राहत
मुंगेर, जून 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता।मुंगेर में पिछले कई दिनों से आसमान से प्रचंड धूप के रूप में बरसती आग एवं भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिले का अधिकतम तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 32 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर है। वहीं, एक्यूआई, मुंगेर के अनुसार बुधवार को मुंगेर का अधिकतम पारा लगभग 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम पर 32 डिग्री सेल्सियस ही रहा। ऐसे में, तेज धूप और उमस भरी के कारण लोगों का दोपहर में निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही शुरू हुई तपिश, दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल:
गर्मी का प्रकोप बुधवार को भी शहर में लू का प्रकोप जारी रहा। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। दिनभर हल्की पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.