भीषण गर्मी-उमस के बीच ओपीडी में मरीज उबल गये
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के ओपीडी में गुरुवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बाद दो बजे के बीच भीषण गर्मी व उमस ने इलाज को पहुंचे मरीजों को उबाल दिया। रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे जांच सेंटर की लाइन में लगे मरीज पसीने से तरबतर हो गये तो प्यास बुझाने के लिए मरीज व तीमारदार अस्पताल में लगे वाटर कूलर की तरफ दौड़े। लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे ही ओपीडी के वाटर कूलर का पानी खत्म हो चुका था। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल के बाहर दुकानों से पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझाई। यह भी पढ़ें- अस्पतालों की तपती दीवारों के बीच इलाज की जंग गुरुवार को ओपीडी में 1752 मरीजों का इलाज हुआ। सबसे ज्यादा मेडिसिन ओपीडी में 439 मरीजों का इलाज हुआ। वहीं हड्डी रोग की ओपीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.