बांदा, अप्रैल 19 -- कमासिन। भीषण गर्मी में बिजली के ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे। जल संस्थान की टंकी के पास लगा ट्रांसफार्मर बुधवार की दोपहर में धू धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर के जलने से पुराने अस्पताल के साथ पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप्प है। बिजली न होने से अस्पताल में रखी लाखों की वैक्सीन खराब होने की आशंका बढ़ गई है। मोहल्ले के लोग बेहद परेशान रहे। बिजली न होने से कस्बे में पीने के पानी की सप्लाई भी अवरोध हो गई हैं । कनेक्शन धारी बिजली उपभोक्ता गर्मी से बेहाल होकर दिनभर बिजली विभाग को कोसते रहे। केतकी, बिनोद,बउरा, दादूराम छोटाभैया बबुआ ने बताया कि बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी ट्रांसफार्मर देखने नहीं आए। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण मामले की शिकायत और विभाग के अवर अभियंता से की गई है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.