मैनपुरी, अप्रैल 27 -- आसमानी आग बिजली विभाग के फ्यूज उड़ा रही है। भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग कमजोर हो रही है और ट्रांसफार्मर धूप से लाल हो रहे हैं। पिछले 26 दिनों में ही बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानियां बढ़ गई हैं। इन 26 दिनों में 99 मेगावाट बिजली की डिमांड और बढ़ गई है। बिजली अधिकारी मौसमी आफत का मुकाबला करने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन विभाग की कोशिशें सफल नहीं हो पा रही। जहां तक बिजली की डिमांड का सवाल है तो 1 अप्रैल को जनपद मैनपुरी की अधिकतम डिमांड 166 मेगावाट थी। लेकिन 26 अप्रैल को यह डिमांड बढ़कर 265 मेगावाट पर पहुंच गई। यानी 26 दिनों में ही सिर्फ 99 मेगावाट डिमांड अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण भीषण गर्मी ही बताया जा रहा है। लोग घरों में पंखा, कूलर और एसी दिन रात चला रहे हैं। फसलों की सिंचाई के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.