शामली, मई 23 -- थाना भवन नगर में कुछ दिनों से जला रही गर्मी के चलते लोग हल्कान है सड़को पर सन्नाटा बाजार सुने पड़े है ऊपर से रुक-रुक कर लगातार अघोषित विद्युत आपूर्ति की कटौती जारी है। जिसके चलते नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आग उगलती गर्मी में बिजली की भारी कटौती से लोग बेहालगर्मी का प्रकोप नगर व क्षेत्र में कुछ दिनों से भारी गर्मी लू का प्रकोप जारी है। जिससे नागरिक परेशान है। शनिवार में विभाग द्वारा अधिकतम 42 डिग्री वह न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान बताया है. भारी गर्मी के चलते नगर के बाजार सूने दिखाई दिए वहीं हाईवे पर भी पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। नगर व ग्रामीण अंचल में लगभग तीन दिन से लगातार कई बार कट या विद्युत आपूर्ति बंद होने से नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात्रि में विद्युत आपूर्त...