भीषण गर्मी, तेज धूप और पॉवर कट से दिनभर जिलेवासी परेशान
बांका, मई 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को तेज धूप, उमस और लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही, जिसके कारण दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर निकलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सड़कें सूनीं आर्द्रता 55 प्रतिशत रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान करती रही। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.