बिजनौर, जून 29 -- ब्लॉक जलीलपुर और नगर क्षेत्र चांदपुर के परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरान्त जब छात्र वापिस स्कूल आए तो उनका तिलकोत्सव और उपहार देकर स्वागत स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है। संभवतः एकमात्र ब्लॉक जलीलपुर और नगर क्षेत्र चांदपुर के सभी स्कूलों में इनवर्टर की सुविधा से लैस है जहां ऑपरेशन कायाकल्प के सभी निर्धारित 19 पैरामीटर्स के साथ कुछ अतिरिक्त पैरामीटर्स भी इन स्कूलों ने समन्वित प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता के अन्तर्गत एक विशेष और अनुकरणीय पहल अभियान स्वरूप संचालित करके गजेन्द्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने वह दिवास्वप्न धरातल पर साकार कर दिखाया। इस विशेष उपलब्धि से परिपूर्ण इस ब्लॉक से जिस प्रकार परिषदीय स्कूली छात्र छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अपितु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जवाहर नवोदय विद्या...