भीषण उमस भरी गर्मी से कनपुरियों के छूटे पसीने
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। मानसून ब्रेक हो जाने से उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा पर भीषण उमस से लोगों के पसीने छूट गए। घुटन भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने फिलहाल इसे हीट वेव जैसी स्थितियां मानते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया। देश के इक्का-दुक्का राज्यों को छोड़ दें तो सभी जगह मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। मानसूनी बादल नदारद हैं। हाल फिलहाल इनके मंडराने के भी आसार नहीं हैं। कम से कम 72 घंटों के बाद बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पाकिस्तान की ओर से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ भी बेहद कमजोर है। नमी कम हो जाने से बादल नहीं बन रहे हैं。
गर्मी और उमस की स्थिति गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर में अपवाद स्वरूप बूंदाबांदी हुई लेकिन पूरे प्रदेश में सूखे जैसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.