भीषण उमस ने किया बेहाल, चार दिन बाद बारिश के आसार
बरेली, जुलाई 15 -- बारिश के बाद मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रचंड गर्मी और उमस से दिन में जहां लोग पसीने से सराबोर हो रहे वहीं रात की नींद उड़ गई है। कूलर-पंखे की हवा काम नहीं कर रही। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 36.3 और रात में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन और रात में पारा सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक कड़ी धूप निकली। दिन में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: निम्न दाब से तेज बारिश की जगी आस बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब धूप ने गर्मी के साथ ही उमस बढ़ा दी है। लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.