गोंडा, अप्रैल 2 -- टिकरी, गोंड़ा (संवाददाता)। जिले के नवाबगंज थाना अंतर्गत कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र के पहली भगाही गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अग्निकांड में किसान राम गनेश यादव, पुजारी चौहान, जमुना चौहान व प्रदीप यादव की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल दिनेश यादव ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को उनकी क्षति के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.