गौरीगंज, अप्रैल 13 -- अमेठी, संवाददाता। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया वार्ड नंबर 3 के टॉकीज गली के पीछे सिवान में अज्ञात कारणों से खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- अचानक लगी आग से 12 बीघा गेहूं की फसल राख बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझाया। इस हादसे में महेंद्र तिवारी, पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.