फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कंपिल। नगर के मुख्य चौराहे पर रविवार रात करीब 11 बजे एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में दुकानदार का करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पास की प्लाईवुड की दुकान को समय रहते खाली करा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। नगर के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी दुकानदार निशांत सैनी की समोसा मिठाई आदि की दुकान है। वह रविवार रात 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। वह एक दिन पहले ही होली के त्योहार के मद्देनजर कायमगंज से भारी मात्रा में माल लेकर आए थे। रात करीब 11 बजे उन्हें दुकान से आग की लपटें उठने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचते, आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से 14 रिफाइंड के टीन और 6 डिब्बे घी, 2 बोरी चीनी, 2 बोरी बेसन और 8 बोरी मैदा के अलावा दुकान में रखा अन्य सामान जल गया। आग की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.