अलीगढ़, अप्रैल 24 -- पालीमुकीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला बदन में गुरुवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर मनीराम, रिंकू, किशनपाल, धनपाल व रामनिवास की पांच भूसे की बुर्जियां, एक उपलों का बिटोरा तथा महावीर व धनपाल की बुग्गी जलकर राख हो गई। आग लगते ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भूसा, बिटोरा व बुग्गी पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले जानकारी जुटाने में लगी है। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से भूसे में लगी आग मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने अधिकारियों से पीड़ित किसानों की मदद के लिए कहा और पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि आपकी मदद कराई जाएगी।नगला बदन में बुर्जी-बिटौरे जलकर हुए राखदादाें। क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.