मऊ, अप्रैल 15 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी खुर्द और पकड़ी बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क के पास मंगलवार को भीषण आग लगने से लगभग पांच बीघे की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसान रामधार पट्टू, सूबेदार, ईश्वरी, भजूराम धोबी तथा शिवपूजन की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने में कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.