भीषण आग से पांच घर राख, बुझाने में युवक झुलसा
शाहजहांपुर, मई 25 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव लखनापुर में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। आग में सोहनलाल, बुलाकी राम, खुशीराम और ओमप्रकाश के घर प्रभावित हुए। सोहनलाल के घर में रखा सामान और जेवर जल गए, जबकि अन्य घरों में घरेलू सामान खाक हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। आग बुझाने के दौरान गांव निवासी विजयपाल गंभीर रूप से झुलस गए। यह भी पढ़ें- भीषण आग से पांच घर राख, बुझाने में युवक झुलसा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण आग से एक ही परिवार के आठ घर राख
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.