फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- संकिसा, संवाददाता। भीषण आग से नौ मवेशियों की जलकर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने जाकर जानकारी की। भीषण आग को लेकर गांव वाले घबरा गये।

मवेशियों की मौत श्योगनपुर गांव निवासी सुनील कुमार के छप्पर में चार मवेशी बंधे हुये थे। अचानक आग लग गयी। इससे चारो मवेशियों की मौत हो गयी। आग ने उग्र रूप ले लिया। राजकुमार के छप्पर में फैल गयी जिससे उनकी एक भैंस व पड़िया तथा तीन बकरियां जलकर मर गयीं। पड़ोसी विनोद कुमार और अनिल के यहां भी आग पहुंची इससे उनका भूसा, चारपाई, खाद, गेहुं और परचून का खोखा जलकर नष्ट हो गया। फैल रही आग को देखते हुये ग्रामीणों ने बिजली न होने पर जनरेटर चलाया और मुश्किल से काबू पाया। दमकल की गाड़ी लेकर जवान पहुंचे तब जाकर पूरी तरह से आग बुझी। एसडीएम सदर, ...