औरैया, अप्रैल 23 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैसोली के मजरा दिलीपपुर में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसान नरेश सिंह की करीब 10 बीघा, रामशंकर की 5 बीघा, विश्वनाथ की 5 बीघा, मो. साबिर की 3 बीघा और मो. इसरार की 3 बीघा समेत अन्य किसानों के खेतों में पड़े गेहूं के अवशेष जलकर राख हो गए। घटना के बाद किसानों ने क्षेत्रीय लेखप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.