भीषण आग से कपड़े की दुकान, ग्राहक सेवा केंद्र व कारखाना जलकर राख
अंबेडकर नगर, मई 29 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से कपड़े की दुकान, ग्राहक सेवा केंद्र तथा सिलाई कारखाना जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान, कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, सिलाई मशीनें और नगदी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आगजनी में 25 से 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम सभा पैकौली निवासी प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम की नेवादा बाजार में यूनियन बैंक के बगल डॉ. मनोज यादव के मकान में कपड़े की दुकान, ग्राहक सेवा केंद्र तथा सिलाई कारखाना संचालित होता था। दुकान पर उनके पुत्र गुफरान और सुफियान रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.