भीषण आग से एक ही परिवार के आठ घर राख
फतेहपुर, मई 24 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन मजरे गढ़ा गांव में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से एक ही परिवार के आठ घर जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में लाखों रुपए की गृहस्थी, अनाज और घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गई। सूचना के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक ग्रामीण काफी देर तक अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे। रविवार दोपहर गांव के लोग अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बब्बू निषाद के घर में अचानक आग लग गई। तेज धूप और कच्चे मकानों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों के सहारे आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं। आगजनी की इस घटना में राजू निषाद, छोटी निषाद, रामदत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.