भीषण आग में पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान- अगलगी
औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियांव गांव के न्यू नगर टोला में भीषण आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। इस घटना में रामविलास राम, महेंद्र राम, ललन राम, चमेली कुंवर तथा चंद देवराम के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग में चंद देवराम के घर आई मेहमान मनमतीया देवी व निशा कुमारी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज बारुण रेफरल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद देवराम के घर उनकी पोती की शादी थी और बुधवार की रात बारात आने वाली थी, लेकिन आग में शादी की तैयारी के लिए रखे मिठाई सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार घर के पास अचानक चिंगारी से झोपड़ी में आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर आस-पास के चार अन्य घरों को भी अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.