बाराबंकी, अप्रैल 2 -- असन्द्रा। थाना क्षेत्र के सरोहा गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग ने एक-एक कर छप्परनुमा नौ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। सरोहा गांव में गुरुवार को अचानक भड़की आग को हवाओं ने और भड़का दिया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग की लपटों ने एक-एक कर छप्परनुमा नौ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें रामसमुझ, शिवकुमार, रामनाथ, विजय कुमार, अमीरे, रामबहादुर, रामकरन, बलराम और हरीराम घर आग की चपेट में आ गए। इस घटना से गांव में हाहाकार चल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग में किसी के हताह...