भीषण आग में दो घर राख, जिंदा जलीं दो बकरियां
सुपौल, जून 7 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत के भालूकुप वार्ड 4 में शनिवार तड़के हुई भीषण आगलगी की घटना में एक परिवार की पूरी गृहस्थी उजड़ गई। आग की लपटों ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते धर्मेंद्र शर्मा के दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में दो बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि एक मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे धर्मेंद्र शर्मा के घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- भीषण आग में दो घर राख, जिंदा जलीं दो बकरियां उस समय उनकी पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। पड़ोस के एक व्यक्ति की नजर आग पर पड़ते ही उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.