किशनगंज, अप्रैल 19 -- पोठिया। निज संवाददाता अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत फाराबाड़ी गांव में शुक्रवार की आधी रात अचानक भीषण आग लगने से तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में नगदी समेत घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, वहीं पांच मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पीड़ितों में मो. खैरुद्दीन, अनसारुल और मो. रबुल शामिल हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक मो. खैरुद्दीन का घर, वस्त्र, बर्तन, अनाज सहित दो गाय और तीन बकरियां झुलस कर मर गईं। वहीं अनसारुल का आवासीय व रसोई घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया तथा लगभग 50 हजार रुपये नकद भी आग अपने आगोश में ले लिए। यह भी पढ़ें- झोपड़ी मेंआग लगने से हजारों का सामान जला जबकि मो. रबुल का भी घर एवं उसमें रखा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.