लखनऊ, मई 28 -- Electricity News: यूपी की बिजली व्यवस्था को 25 और 26 मई की रात आए भीषण आंधी-तूफान ने बड़े पैमाने पर प्रभावित किया। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण प्रदेश के कई जिलों में हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनें, टावर और बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि ऊर्जा विभाग ने वैकल्पिक स्रोतों से बिजली आपूर्ति बनाए रखते हुए अधिकांश इलाकों में कुछ घंटों के भीतर और शेष क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर सप्लाई बहाल करने का दावा किया है। ऊर्जा विभाग के अनुसार सीतापुर, उन्नाव, देवीपाटन, बदायूं, बरेली, बस्ती, कुशीनगर, वाराणसी और देवरिया सहित कई जिलों में तूफान का गंभीर असर पड़ा। विभाग की ओर से बताया गया है कि 400 केवी बरेली-उन्नाव लाइन सर्किट-1 एवं 220 केवी बदायूं-रोजा लाइन सर्किट-1 एवं 220 केवी बरेली...