दुमका, जून 10 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। मंगलवार को आई भीषण आंधी और बारिश ने हंसडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। आंधी के कारण कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित सिंह बिहार होटल का छप्पर भी तेज हवा की चपेट में आकर उड़ गया। वहीं हंसडीहा गांधी चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर लगा चदरा (शेड) भी आंधी में क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त विद्युत विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विभाग के कर्मी विभिन्न प्रभावित...