अररिया, मार्च 22 -- पटेगना। एक संवाददाता शुक्रवार रात आए भीषण आंधी के कारण खमगड़ा जमुआ गांव में होने वाले विराट विष्णु यज्ञ स्थल को काफी क्षति पहुंची है। इसके बाद आयोजक कमिटी ने यज्ञ को तत्काल रोक दी है। बता दें कि जमुआ पंचायत के खमगड़ा जमुआ गांव में विराट विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह यज्ञ 22 मार्च से 29 मार्च तक विराट विष्णु यज्ञ होना था। यज्ञ के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होना था। लेकिन शुक्रवार रात आए भीषण आंधी के कारण यज्ञ स्थल को भी काफी क्षति पहुंची है। यज्ञ का मुख्य गर्भगृह गिर गया। वहीं पूरे यज्ञ क्षेत्र में लगे पंडाल भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। यज्ञ को ले बने कई छोटे बड़े घर भी आंधी के चपेट में आने से धराशाई हो गया। मेला क्षेत्र में पानी लगा हुआ है। जिसके बाद आयोजक कमिटी ने यज्ञ के आयोजन पर तत्काल रोक ...