भीषण आंधी का कहर: महिला व बुजुर्ग की मौत, पांच घायल, डकोर मार्ग 10 घंटे बंद
उरई, मई 29 -- उरई। जिले में गुरुवार को आई भीषण आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और तूफान से अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। शहर के मोहल्ला उमरार खेड़ा निवासी 55 वर्षीय सुखदेई देवी और कोतवाली क्षेत्र के बजीदा गांव निवासी 60 वर्षीय मूलचंद की आंधी से हुए हादसों में मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी उमा देवी के परिवार पर रात आए तूफान ने कहर बरपाया। छत पर सो रहे परिवार पर तेज हवा से उड़कर तीन शेड आ गिरे। यह भी पढ़ें- चक्रवर्ती तूफान ने जिले में मचाई तबाही, कहीं पेड़-दीवारें गिरीं, कई बिजली पोल टूटे हादसे में उमा देवी के पति व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख- पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.