गढ़वा, जून 1 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर स्थित डॉ. सिद्धनाथ क्लिनिक के सामने संचालित अनिल सर्विस सेंटर में रविवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सर्विस सेंटर में रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स, स्पेयर पार्ट्स, ग्रीस समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना में करीब 6 लाख रुपये तक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सर्विस सेंटर के संचालक अनिल दास ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह घर से दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और पूरे सेंटर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रया...