औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमारी ग्राम पंचायत के अनंत बिगहा गांव में शुक्रवार को भीषण अगलगी की घटना में ट्रैक्टर समेत लाखों रुपये मूल्य का धान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी बालचंद यादव खलिहान में ट्रैक्टर से धान की दवनी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी पुआल में लग गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर किसी तरह जान बचाई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे खलिहान में फैल गईं और ट्रैक्टर भी उसकी चपेट में आ गया। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे लेकिन लपटें तेज होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर दो दमकल वाहन पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस अगलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.