पूर्णिया, जनवरी 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के बिढ़निया गांव में बुधवार की रात अचानक लगी भीषण आग से पांच परिवारों का घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दो बाइक, दो दुकान और दुकानों में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान, नकद, कपड़े तथा जेवर-जेवरात पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। अगलगी की इस घटना में बिढ़निया निवासी संतोष कुमार राम, शंकर कुमार राम, पंकज कुमार, राकेश चौधरी और राजू राम के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ितों के अनुसार घर में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गांव के बीचोंबीच आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांचों परिवार...