भीलवाड़ा, अगस्त 5 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में सदर थाना प्रभारी (SHO) लोकपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर पर ड्यूटी के लिए वर्दी पहनते समय उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनकी कनपटी में लगकर सिर को आर-पार निकल गई। गंभीर हालत में पहले उन्हें जिला अस्पताल और फिर रामस्नेही हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा से उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल तक करीब 157 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस की विशेष व्यवस्था के चलते एंबुलेंस महज 95 मिनट में उदयपुर पहुंच गई। फिलहाल SHO लोकपाल सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।नाकाबंदी पर जाने की तैयारी के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह मंगलवार शाम करीब 7 बजे थाना क्षेत्र में ...